Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

प्रैक्टिस के लिए एक साथ धोनी और जडेजा पहुंचे सीएसके कैंप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
प्रैक्टिस के लिए एक साथ धोनी और जडेजा पहुंचे सीएसके कैंप
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी रह गये हैं। 31 मार्च से आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज होना है, लेकिन फैंस अभी से इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं इस सीजन का पहला मुकाबला पिछले साल की विजेता टीम गुजरात जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स) खेला जायेगा। 

पिछले साल एमएस धोनी  ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद रवींद्र जडेजा की टीम की कमान सौंपी गयी। लेकिन फिर जडेजा को बीच में ही सीएसके की कप्तानी से हटाकर वापस धोनी को टीम की जिम्मेदारी दी गयी।

पिछले साल आईपीएल के बाद से एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है ऐसी अफवाह थी, लेकिन जब दोनों खिलाड़ियों चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में प्रैक्टिस के लिए पहुंचे, तो दोनों के बीच वहीं पुरानी बॉन्डिंग देखने को मिला को मिला। दोनों एक दूसरे के साथ काफी हंसी मजाक करते नजर आये।

सीएसके ने दोनों का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी और जडेजा को एक साथ नेट्स पर हंसी-मजाक करते देखा गया। वहीं फैंस पीछे से सीएसके के नारे लगा रहे थे। सीएसके ने कैप्शन में लिखा है- मजा बा, मजा बा...!

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,614