Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

तीसरा वनडे 21 रन से जीत ऑस्ट्रेलिया, सीरीज 2-1 से जीती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
तीसरा वनडे 21 रन से जीत ऑस्ट्रेलिया, सीरीज 2-1 से जीती
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 270 रन का लक्ष्य रखा है। भारत की नजर सीरीज जीतने पर है। 

उसने मुंबई में पहला वनडे पांच विकेट से जीता था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने विशाखापट्टनम में दूसरा वनडे 10 विकेट से अपने नाम किया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 21 रन से जीत लिया है। इसके साथ ही कंगारू टीम ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 270 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में टीम इंडिया 248 रन पर सिमट गयी और मुकाबला गंवा दिया।

विज्ञापन