Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

नांदल ने जीता 38वां प्रीमियर सारावाक कप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नांदल ने जीता 38वां प्रीमियर सारावाक कप
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। राउंडग्लास टेनिस अकादमी (आरटीजीए) के एथलीट युवान नांदल ने मलेशिया के सारावाक में हुए जूनियर 300 टूनार्मेंट 38वें प्रीमियर सारावाक कप जीत लिया है। नांदल ने फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त आर्यन शाह को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराकर लड़कों का एकल खिताब जीता। 

यह टूर्नामेंट 13 से 19 मार्च के बीच आयोजित किया गया जिसमें दुनिया भर के कुछ सर्वश्रेष्ठ जूनियर खिलाड़ी शामिल हुए। नांदल ने अपने अभियान में कोरिया के डोंघ्युन ह्वांग, जापान के रेया हतोरी और आस्ट्रेलिया के चार्ली कैमस और पावले मरिंकोव को हराया। इस जीत के साथ नांदल ने अपनी उपलब्धियों की सूची में एक और प्रतिष्ठित खिताब जोड़ लिया है। 

नांदल फिलहाल प्रतिष्ठित कोच और राउंडग्लास टेनिस अकादमी के तकनीकी निदेशक आदित्य सचदेवा के अधीन ट्रेनिंग ले रहे हैं।कोच सचदेवा ने नांदल की जीत पर कहा कि राउंडग्लास टेनिस अकादमी में हर कोई युवान की जीत से बहुत खुश है और यह जीत दीर्घकालिक एथलीट विकास के हमारे द्दष्टिकोण के अनुरूप है, जिसमें हम एटीपी दौरे के लिए युवा खिलाड़यिों के विकास पर जोर देते हैं। 

आरजीटीए में हम कोर्ट के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर अपने एथलीटों के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हैं। हमारा मार्गदर्शक सिद्धांत एथलीटों के मनोवैज्ञानिक कल्याण और खुशी पर विचार करना है, जो कोर्ट पर उनके प्रदर्शन के साथ-साथ हमारी योजनाओं का अभिन्न अंग है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,292