Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

IND vs NZ Series: टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, रोहित कप्तान; वेंकटेश, अवेश और हर्षल नए चेहरे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
IND vs NZ Series: टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, रोहित कप्तान; वेंकटेश, अवेश और हर्षल नए चेहरे
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे। जबकि केएल राहुल उप कप्तान बनाये गए हैं। वहीं, वेंकटेश अय्यर, अवेश खान और हर्षल पटेल टीम में नए चेहरे होंगे। वहीं, युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है। टी-20 सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर से होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टी-20 टीम बल्लेबाज: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव ऑलराउंडर: वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल विकेटकीपर : ऋषभ पंत, ईशान किशन गेंदबाज: हर्षल पटेल, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, मो. सिराज टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। वहीं, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। टीम में ऋतुराज गायकवाड़ी की वापसी हुई है। उन्होंने इस साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी। ऋतुराज आईपीएल के दूसरे फेज में शानदार फॉर्म में थे। वे आईपीएल 2021 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 16 मैच में 45.35 की औसत और 136.26 के स्ट्राइक रेट से 635 रन बनाए थे। रविचंद्रन अश्विन अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने टी-20 विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर की भी टीम में वापसी हुई है। वे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते दिखेंगे। ऋषभ पंत और ईशान किशन के रूप में टीम में दो विकेटकीपर रखे गए हैं। हर्षल पटेल और अवेश खान को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। ये दोनों आईपीएल 2021 के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। हर्षल ने 15 मैच में 32 और अवेश 16 मैच में 24 विकेट झटके थे। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। टी-20 टीम में मोहम्मद सिराज भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। वेंकटेश हैं हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट : हार्दिक पांड्या टी-20 विश्व कप में खराब फॉर्म में दिखे थे। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके प्रदर्शन की खूब आलोचना हुई थी। अब चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। हार्दिक अब नेशनल क्रिकेट अकेडमी (एनसीए) जाकर फिटनेस पर काम करेंगे। वेंकटेश अय्यर को हार्दिक के रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया है। वेंकटेश ने आईपीएल के दूसरे फेज में अपने प्रदर्शन से कई पूर्व क्रिकेटर्स को प्रभावित किया था। कोलकाता के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होंने कई विस्फोटक पारियां खेली थीं। आईपीएल 2021 के आठ मैचों में उन्होंने 37.85 की औसत और 123.35 के स्ट्राइक रेट से 265 रन बनाए थे। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 8.53 की इकोनॉमी से तीन विकेट भी झटके थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,535