Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

दूसरा वनडे : ऑस्ट्रेलिया से 10 विकेट से हारी टीम इंडिया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दूसरा वनडे : ऑस्ट्रेलिया से 10 विकेट से हारी टीम इंडिया
विज्ञापन
  • मार्श और हेड के अर्धशतक से सीरीज में 1-1 की बराबरी पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड के अर्धशतकों की बदौलत भारत को दूसरे वनडे में 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने सीरीज में वापसी कर ली है। भारत मुंबई में पहला वनडे जीता था। अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गयी है। तीसरा और अंतिम मुकाबला चेन्नई में 22 मार्च को खेला जायेगा। यह मैच एक तरह से फाइनल होगा। तीसरे वनडे को जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी।

ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह निर्णय सही साबित हुआ। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में 117 रनों पर सिमट गयी। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 11 ओवर में 121 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। मिचेल मार्श 36 गेंद पर 66 और ट्रेविस हेड 30 गेंद पर 51 रन बनाकर नाबाद रहे। मार्श ने अपनी पारी में छह चौके और छह छक्के लगाये। हेड ने 10 चौके जड़े।

ऐसी रही भारत की पारी : टीम इंडिया की बात करें तो पावरप्ले (शुरुआती 10 ओवर) में ही भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गयी। न रोहित शर्मा चले और न ही हार्दिक पांड्या। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव तो खाता भी नहीं खोल सके। स्थिति यह रही कि 11 में से सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। 

विराट कोहली ने सर्वाधिक 31 रन बनाये। वहीं, अक्षर पटेल ने नाबाद 29 रन बनाकर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। रवींद्र जडेजा ने 16 और रोहित शर्मा ने 13 रन बनाये। केएल राहुल नौ और हार्दिक पांड्या एक रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने पांच और सीन एबॉट ने तीन विकेट लिये। नाथन एलिस को दो सफलता मिली।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,088