Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

19 मार्च को रांची में होगी खेलो इंडिया दम प्रतियोगिता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
19 मार्च को रांची में होगी खेलो इंडिया दम प्रतियोगिता
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। भारतीय खेल प्राधिकरण एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 19 मार्च को खेलो इंडिया 10 का दम प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस दिन प्रातः 7:30 बजे बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, मेगा स्पोर्टस कांप्लेक्स होटवार, रांची के मुख्य गेट से इस प्रतियोगिता के जरिये महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं के लिए दौड़ प्रतियोगिता होगी।

18 वर्ष से कम उम्र के महिलाओं के लिए तीन किलोमीटर एवं 18 वर्ष से ऊपर ओपन वर्ग की महिलाओं के लिए पांच किलो मीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जायेगा। झारखंड एथलेटिक्स संघ के प्रमुख मधुकांत पाठक के मुताबिक इस खेल प्रतियोगिता में रांची जिला की कोई भी महिला भाग ले सकती है। 18 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को जन्म प्रमाण पत्र प्रमाणित करने के लिए केवल आधार कार्ड लाना होगा। प्रभाकर कुमार वर्मा को इस प्रतियोगिता का संयोजक बनाया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,444