Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

पहला वनडे : भारत ने आॅस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पहला वनडे : भारत ने आॅस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया
विज्ञापन
  • राहुल-जडेजा ने मिलकर दिलायी जीत

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने मुंबई के वानखेड़े में खेले गये पहले वनडे में आस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलियाई टीम 35.4 ओवर में 188 रन पर सिमट गयी थी। कंगारुओं के लिए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 81 रन की पारी खेली थी।

जवाब में भारत ने 39.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। केएल राहुल ने लय में वापसी की और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों में 75 रन की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा रवींद्र जडेजा भी 45 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 108 रन की नाबाद साझेदारी हुई।

इस जीत के साथ भारत ने आस्ट्रेलिया पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब अगला वनडे रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जायेगा। वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने वनडे में आस्ट्रेलिया को 16 साल बाद हराया है। 

दोनों के बीच इस मैदान पर पांच वनडे खेले गये हैं। इसमें से भारत ने तीन और आस्ट्रेलिया ने दो मुकाबले जीते हैं। टीम इंडिया ने पिछली बार आस्ट्रेलिया को इस मैदान पर वनडे में 2007 में हराया था। इसके बाद 2020 में आस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर भारत को शिकस्त दी थी। अब करीब 16 साल बाद भारत एकबार फिर आस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,860