एबीएन डेस्क। भारत ने जीत के साथ T-20 वर्ल्ड कप 2021 का सफर खत्म किया। भारत ने अपने आखिरी मुकाबले में नामीबिया को 9 विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने आठ विकेट पर 132 रन बनाए थे। वहीं, जवाब में भारत ने 28 गेंद बाकी रहते एक विकेट खोकर 136 रन बना लिया। रोहित शर्मा 56 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल 54 और सूर्य कुमार यादव 25 रन बनाकर नाबाद लौटे।