Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

2023 आईपीएल के सभी मैच खेलेंगे धोनी : रैना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
2023 आईपीएल के सभी मैच खेलेंगे धोनी : रैना
विज्ञापन
  • हो गया खुलासा, माही के फैंस हो जायें खुश, आईपीएल में इस साल तक खेलते रहेंगे धोनी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पूरी दुनिया आईपीएल की दीवानी है। आईपीएल 2023 का जल्द ही आगाज होनेवाला है। ऐसे में क्रिकेट के प्रशंसकों के बीच अलग-अलग खिलाड़ी को खूब दर्शकों का प्यार मिलता रहता है। इस सब के साथ महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दर्शकों की दीवानगी सबको हैरान करती रहती है।

 मैदान पर सीएसके चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में महेंद्र सिंह धोनी हों तो इस टीम के समर्थकों का हौसला चार गुना बढ़ जाता है। एक तरफ जहां आईपीएल 2023 को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं आईपीएल के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर से अपने प्रशंसकों के बीच मैदान पर देखा जा सकेगा। हालांकि लोग मान रहे हैं कि यह महेंद्र सिंह धोनी का अंतिम आईपीएल टूर्नामेंट होनेवाला है। लेकिन यह गलत है आपको बता दें कि खबर आ रही है कि महेंद्र सिंह धोनी इसके बाद भी आईपीएल में अपने बल्ले और मैदान पर अपनी मौजूदगी से काम दिखाने वाले हैं।

दरअसल, सीएसके के प्रशंसक जो एमएस धोनी को और कुछ सीजन मैदान पर देखना चाहते हैं यह खबर उनके लिए है। धोनी के सबसे करीबी बेहतरीन बल्लेबाज और सीएसके की जान सुरेश रैनी ने इसको लेकर बड़ा खुलासा किया है जिसे सुनकर सभी खुशी से झूम उठेंगे।

सुरेश रैना ने लीजेंड्स लीग के एक मैच के खत्म होने के बाद एमएस धोनी के आईपीएल में करियर को लेकर खुलासा किया। इस दौरान रैना ने कहा कि एमएस धोनी अभी भी सुपर फिट हैं और वह 2024 का आईपीएल भी खेल सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि उनकी बल्लेबाजी आज भी बेहतरीन है, ऐसे में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा कि वह आगे क्या करेंगे।

रैना ने आगे कहा कि धोनी ने एक साल के समय में क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन उम्मीद है कि वह मैदान पर इस बार भी लंबे-लंबे शॉट लगाते दिखेंगे। उन्होंने सीएसके की टीम को लेकर कहा कि इस बार टीम युवाओं के साथ काफी संतुलित नजर आ रही है। बात की जाये तो धोनी ने अब तक अपनी कप्तानी में आईपीएल की चार ट्रॉफी सीएसके के नाम की है। वह 234 आईपीएल मैच खेल चुके हैं और 3682 रन बनाये हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,170