Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

पहले वनडे में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करेंगे गिल और इशान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पहले वनडे में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करेंगे गिल और इशान
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2-1 से जीतने के बाद भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में भी जीत दर्ज करना चाहेगा।

इस एकदिवसीय श्रृंखला में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों विश्व कप के लिए अपने खिलाड़ियों को परखेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में ये मुकाबला खेलेगी। तेज गेंदबाज झे रिचर्डसन भी टीम में नहीं हैं। भारतीय टीम रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के बिना मैदान में उतरेगी। जसप्रीत बुमराह भी बाहर हैं। 

शार्दुल ठाकुर जिन्होंने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान सफल वापसी की थी वो पहले मैच में खेल सकते हैं। रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे सभी खिलाड़ी इस सीरीज के लिए उपलब्ध हैं।

इशान किशन-शुभमन गिल होंगे ओपनर
इशान किशन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ चटोग्राम में 210 रन की शानदार पारी खेली थी। हार्दिक पंड्या ने साफ कर दिया है कि पहले मैच में इशान और शुभमन इनिंग की शुरुआत करेंगे। सूर्यकुमार यादव और अनकैप्ड रजत पाटीदार को चोटिल अय्यर के स्थान पर मध्य क्रम में जगह मिलने की संभावना है।

विज्ञापन