Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

दूसरे दौर में पहुंचीं निखत और साक्षी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दूसरे दौर में पहुंचीं निखत और साक्षी
विज्ञापन

महिला विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। मौजूदा चैंपियन निखत जरीन ने महिला विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अपना खिताब बचाओ अभियान शानदार अंदाज में शुरू करते हुए गुरुवार को केडी जाधव इंडोर हाल में अजरबेजान की अनखानीम इस्माइलोवा को 50 किग्रा वर्ग में हरा दिया। रेफरी को यह मुकाबला रोकना पड़ा।

 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता ने रिंग में अपना दबदबा इस कदर बनाया कि रेफरी को मुकाबले के दूसरे राउंड में इस्माइलोवा को तीसरी वार्निंग के बाद मुकाबला रोकना पड़ा। निखत ने जीत के बाद कहा कि मैं खुश हूं कि मैंने पहले दिन भारत की जीत के साथ शुरूआत की। मैं उम्मीद करती हूं कि मैं अपना जीत का क्रम आगामी मैचों में भी बरकरार रखूंगी। 

निखत का राउंड 32 में टॉप सीड अल्जीरिया की रौमेसा बौअलाम से मुकाबला होगा जो 2022 की अफ्रीकी चैंपियन हैं । पिछले साल निखत ने 52 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन इस बार वह 50 किग्रा में आ गयी हैं जो ओलम्पिक वजन वर्ग है। इस बीच 52 किग्रा वर्ग में साक्षी ने कोलंबिया की जोस मारिया मार्टिनेज को प्रारंभिक राउंड में 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हरा दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,066