Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

बोर्डर गावस्कर ट्रॉफी : भारत ने 2-1 से अपने नाम की सीरीज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बोर्डर गावस्कर ट्रॉफी : भारत ने 2-1 से अपने नाम की सीरीज
विज्ञापन

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट ड्रॉ 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मैच में आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाये थे इसके जवाब में भारत ने 571 रन बनाकर 91 रन की बढ़त ली। आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 172 रन बनाये और यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ।

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ है। इस मैच में आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाये थे और लगभग दो दिन तक बल्लेबाजी की थी। इसके बाद भारतीय टीम ने भी लगभग दो दिन तक बल्लेबाजी की और 571 रन बनाये। इसके बाद ही यह मैच ड्रॉ होना तय हो गया था। 

पांचवें और आखिरी दिन आस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर दूसरी पारी में 175 रन बनाए। इसके बाद दोनों कप्तानों और मैच अधिकारियों ने यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म करने का फैसला किया। ऐसे में यह मुकाबला तय समय से लगभघ डेढ़ घंटे पहले ही खत्म हो गया।  

यह मैच ड्रॉ होने के साथ ही भारत ने चार मैच की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर टीम इंडिया का कब्जा बरकरार है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2021-23 के चक्र में यह भारत की आखिरी सीरीज थी। इसमें जीत के साथ ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। आस्ट्रेलियाई टीम पहले ही फाइनल में पहुंच गई थी। अब ये दोनों टीमें 7-11 जून के बीच इंग्लैंड में फाइनल मुकाबला खेलेंगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,971