- बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हासिल की खास उपलब्धि
एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के चौथे और आखिरी मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अब तक बराबरी का रहा है। ऐसे में चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। भारत की कोशिश चौथे दिन तेज गति से रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के बनाये गये स्कोर से आगे निकलने का होगा।
भारत के लिए चौथे दिन विराट कोहली की बल्लेबाजी बेहद अहम साबित होने वाली है। अहमदाबाद में चौथे टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। रोहित शर्मा की कप्तानी में टेस्ट मुकाबलों में विराट कोहली ने पहली बार अर्धशतक लगाया है। इसके साथ ही कोहली ने अपनी पारी के दौरान टेस्ट में घरेलू मैदान पर चार हजार रन बनाने में भी कामयाबी हासिल की। विराट कोहली ने अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये।
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 59 रन बनाते ही वेस्टइंजीज के ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है। कोहली के नाम अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 4729 रन हो गये हैं। उन्होंने ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है।
विराट कोहली से आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर का नाम दर्ज है। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे अधिक 6707 रन बनाये हैं। विराट कोहली के नाम अब 4729 रन हो गये हैं। जबकि ब्रायन लारा इस मामले में तीसरे नंबर पर आ गये हैं, उनके नाम 4714 रन हैं।