Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा ने पूरे किये 17000 रन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा ने पूरे किये 17000 रन
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के दौरान शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 रन पूरे किये। 

रोहित को मैच शुरू होने से पहले इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 21 रन की जरूरत थी। उन्होंने मिचेल स्टार्क की गेंद पर चौका जड़कर यह कीर्तिमान रचा। वह ऐसा करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं। रोहित हालांकि इस शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और 58 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हो गये। 

साल 2007 में पदार्पण करने वाले रोहित अपने करियर में 438 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर 17014 रन बना चुके हैं। रोहित ने अपने सुसज्जित करियर में 47 शतक और 92 अर्द्धशतक जड़े हैं जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2011 में बनाया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,513