Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

आईपीएल की तैयारी : माही ने नेट्स पर बहाया पसीना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आईपीएल की तैयारी : माही ने नेट्स पर बहाया पसीना
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। नेट्स में धोनी के छक्के देख वहां मौजूद फैंस काफी खुश नजर आये। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जब भी चेपॉक में अभ्यास करने के लिए पहुंचती है, तो थाला महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम के बाहर लाखों की संख्या में फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे होते हैं। इसके अलावा कई फैंस तो स्टेडियम के अंदर टीम का प्रैक्टिस सेशन देखने के लिए भी वहां आ जाते हैं।

शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जब स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही थी तो धोनी ने स्टेडियम में मौजूद अपने फैंस को निराश नहीं किया। धोनी ने आक्रामक शॉट खेलने का अभ्यास करने के दौरान कुछ गेंदों को स्टेडियम के बाहर ही पहुंचा दिया। सोशल मीडिया पर जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन