Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

पहला वर्ल्ड कप मेडल जीतकर खुश हूं : चिंकी यादव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पहला वर्ल्ड कप मेडल जीतकर खुश हूं : चिंकी यादव
विज्ञापन
दिल्ली में चल रहे ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में भोपाल की रहने वाली चिंकी यादव ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। बातचीत में उन्होंने कहा कि यह वर्ल्ड कप में उनका पहला मेडल है। चिंकी ने कहा कि गोल्ड के रूप में अपना पहला वर्ल्ड कप मेडल जीतकर वे बेहद खुश हैं। चिंकी के पिता मेहताब सिंह यादव पेशे से भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में इलेक्ट्रीशियन हैं। वे पिछले 23 सालों से खेल विभाग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। चिंकी ‌का घर स्टेडियम के अंदर ही है। इस वजह से वे बचपन से ही कई खेलों को देख रही हैं। चिंकी ने शूटिंग वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की ही टॉप शूटर मनु भाकर और राही सरनोबत को हराया। उन्होंने कहा कि मनु और राही के होने के बावजूद वे दबाव में नहीं थीं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 123,111