Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

WPL : दिल्ली और आरसीबी के बीच भिड़ंत आज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
WPL : दिल्ली और आरसीबी के बीच भिड़ंत आज
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन 4 मार्च से शुरू हो चुका है, जहां पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 143 रन से करारी शिकस्त दी और ओपनिंग मैच अपने नाम किया। तो वहीं आज यानी 5 मार्च को लीग के दूसरे मैच में राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने सामने होंगी।

बता दें कि इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना आरसीबी की कप्तानी करती हुई नजर आयेंगी जो महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में सबसे महंगी बिकने वाले खिलाड़ी थी। दूसरी-तरफ दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी मेग लैनिंग करती हुई नजर आयेंगी, जिन्होंने हाल में ही अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को छठी बार टी-20 चैंपियन बनाया है। वहीं, मैच में लैनिंग के अलावा रिचा घोष और जेमिमा रोड्रिग्ज भी एक्शन में नजर आयेंगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 117,387