टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग में बुधवार को चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में स्पोर्टिंग यूनियन और अप्रिशिएबल क्लब के बीच मैच खेला गया। अप्रिशिएबल क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्टिंग यूनियन ने 45 ओवर में 6 विकेट खोकर 469 रन बनाये। जिसमें कुमार सुनील कश्यप ने ऐतिहासिक 299, आयुष कुमार 65 और रोहित भारती ने 44 रनो का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए अप्रिशिएबल क्लब की ओर से प्रेम सागर, रंजित कुमार, प्रवीण यादव, अरविंद यादव और संजय यादव सभी ने एक एक विकेट लिये।
बाद में बल्लेबाजी करने उतरी अप्रिशिएबल क्लब ने 29.4 ओवर में अपने सभी 10 विकेट खोकर 153 रन बना सकी। जिसमे पीयूष यादव 47, पवन यादव 27 और प्रवीण यादव ने 23 रन बनाये। स्पोर्टिंग यूनियन की ओर से अभिराज गौतम ने सर्वाधिक 5 विकेट, विकास सिंह 2 विकेट लिये।
मैन आफ द मैच स्पोर्टिंग यूनियन के कुमार सुनील कश्यप को केडीसीए सचिव दिनेश सिंह, भोजपुरी अभिनेता राकेश पांडेय तथा केडीसीए कोषाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकु ने संयुक्त रूप से दिया। मैच में बसंत सिंह और दिनेश सिंह (दीनू) तथा स्कोरर रवि यादव थे।
मौके पर केडीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह, विवेकानंद चौधरी, मनोज सहाय पिंकु, अनील सिंह, विनोद विश्वकर्मा, आलोक पांडे, सुमन कुमार, टूर्नामेंट चेयरमैन सोनू खान, ओम प्रकाश, धर्मेंद्र कौशिक, सुरेंद्र प्रसाद, रवि यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।