कैथल की मनीषा मौन भी बनी टीम का हिस्सा
एबीएन सेंट्रल डेस्क। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 15 से 26 मार्च तक होने वाली आईबा महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप की 12 सदस्यीय टीम में 8 महिला बॉक्सर हरियाणा की है। मंगलवार को बॉक्सिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया ने भारतीय टीम की घोषणा की है। कैथल की मनीषा मौन का 57 किलोग्राम भार वर्ग में की का चयन हुआ है।
मुक्केबाजी टीम में भिवानी की 5 महिला बॉक्सरों का भी चयन हुआ है। हरियाणा से एक साथ इतने खिलाड़ियों का चयन होने का लोगों ने स्वागत किया है। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रवक्ता राजनारायण पंघाल ने बताया कि बॉक्सिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया द्वारा चयनित 12 सदस्यीय टीम में आठ खिलाड़ियों का चयन अकेले हरियाणा से हुआ है। जो हरियाणा प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
दिल्ली में आयोजित होने वाली इस द्विवार्षिक वैश्विक प्रतियोगिता में 74 से अधिक देशों के 350 से अधिक मुक्केबाज हिस्सा लेंगे, जबकि पिछली प्रतियोगिता में 73 देशों के 310 मुक्केबाजों ने भाग लिया था।
हरियाणा की इन महिला मुक्केबाजों का हुआ चयन
विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ उनमें भिवानी से 48 किलोग्राम भार वर्ग में नीतू घनघस, 52 किलोग्राम में साक्षी, 60 किलोग्राम में जैस्मिन लंबोरिया, 81 किलोग्राम भार वर्ग में नूपुर श्योराण व 54 किलोग्राम भार वर्ग में प्रीति पंवार है। इसके अलावा 63 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार की खिलाड़ी शशी चोपड़ा, 81 किलोग्राम भार वर्ग में स्वीटी बूरा व 57 किलोग्राम भार वर्ग में कैथल की मनीषा मौन का चयन हुआ है।