Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

पांच को आरके आनंद बॉल्स ग्रीन स्टेडियम, नामकुम में होगा झारखंड एरोबिक जिम्नास्टिक टीम के गठन हेतु चयन ट्रायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पांच को आरके आनंद बॉल्स ग्रीन स्टेडियम, नामकुम में होगा झारखंड एरोबिक जिम्नास्टिक टीम के गठन हेतु चयन ट्रायल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जिम्नास्टिक महासंघ के तत्वावधान में कर्नाटक जिम्नास्टिक संघ के द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता दिनांक 29:03:2023 से 31:03:2023 को बंगलोर, कर्नाटक में आयोजित की जा रही है।

उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु झारखंड एरोबिक जिमनास्टिक टीम के गठन हेतु दिनांक 05 मार्च 2023 को  आरके आनंद बॉल्स ग्रीन स्टेडियम में एक चयन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। 

इस चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी/टीमें दिनांक 05:03:2023 तक अपना निबंधन करवा लें । इस चयन प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ियों की टीमों का गठन किया जायेगा। 

झारखंड एरोबिक जिम्नास्टिक की चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक टीमें तथा व्यक्तिगत खिलाड़ी  05-मार्च 2023 तक अपना निबंधन करवा सकते हैं।  

इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों को झारखंड राज्य से निर्गत आधार कार्ड की छाया प्रति, तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एवं सक्षम कार्यालय से निर्गत जन्म प्रमाण पत्र लेकर आने पर ही चयन ट्रायल में भाग लेने दिया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,767