Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने राज हैदराबाद रवाना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने राज हैदराबाद रवाना
विज्ञापन

टीम एबीएन, गोड्डा/ रांची। गोड्डा जिला महागामा के ताइक्वांडो खिलाड़ी राज हैदराबाद में आयोजित होने वाले 5वां कैडेट चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रवाना हुए। हैदराबाद में 24 से 26 फरवरी तक आयोजित खेल प्रतियोगिता में झारखंड टीम में गोड्डा जिला से राज शामिल होंगे राज के साथ कोच भूपेश यादव भी रवाना हुए।

भारतीय ताइक्वांडो फेडरेशन दुवारा तेलंगाना ताइक्वांडो एसोसिएशन व जीएमसी बाल योगी इंडोर स्टेडियम हैदराबाद में 24 फरवरी से प्रतियोगिता का आयोजन होना है। राज सातवीं कक्षा के संत माइकल एंग्लो इंडियन स्कूल मोहनपुर गोड्डा का छात्र है। 

तीसरी कक्षा से ही ताइक्वांडो की शिक्षा शुरु की और पहली बार झरिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने गया और मेडल लेकर आया और ये सिलसिला जारी रहा। 

धनबाद, गोड्डा, देवघर, बोकारो और बिलासपुर सभी जगह से मेडल लेकर आया। बिलासपुर से आने के बाद महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, महागामा डीएसपी शिव शंकर तिवारी, महागामा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह समेत कई लोगों ने राज को राजमहल हाउस ऊर्जा नगर में सम्मानित भी किया था। 

बताते चलें कि ऊर्जा नगर महागामा के गजाला ताइक्वांडो एकेडमी के कोच गजाला प्रवीण चार वर्ष से राज को ताइक्वांडो की बारीकियां सिखा रही हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,331