Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड की टीम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड की टीम
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन काकीनाडा आंध्र प्रदेश में 15 से 26 फरवरी तक चलेगा। 13वें हॉकी इंडिया में गुरुवार को खेले गये क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम ने पंजाब को हरा दिया और सेमीफाइनल में पहुंच गयी। 

झारखंड ने पंजाब को 2-0 गोल के अंतर से पराजित किया। झारखंड टीम की ओर से अलका डुंगडुंग नें 48वें मिनट में और अलबेला रानी टोप्पो ने 52वें मिनट में एक-एक फील्ड गोल किये। झारखंड टीम ने दोनों गोल तीसरे क्वार्टर में किये।

अलबेला रानी टोप्पो को मिला प्लेयर ऑफ द मैच : अलबेला रानी टोप्पो को सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। झारखंड टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित हॉकी झारखंड के अन्य सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,554