Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

निशानेबाजी विश्व कप : रूद्रांक्ष-नर्मदा ने जीते स्वर्ण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
निशानेबाजी विश्व कप : रूद्रांक्ष-नर्मदा ने जीते स्वर्ण
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रूद्रांक्ष पाटिल और नर्मदा नितिन की भारतीय जोड़ी ने सोमवार को यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप का 10 मीटर एयर राइफल फाइनल जीतकर भारत को टूर्नामेंट का पहला स्वर्ण पदक दिला दिया। 

रूद्रांक्ष-नर्मदा की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम फाइनल में होलैंड के डेनेस एजलर और एस्तवान पेनी को 16-6 से मात देकर सोना हासिल किया। क्वालीफिकेशन राउंड में भारतीय जोड़ी 635.8 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर रही थी, जबकि एजलर-पेनी की जोड़ी (631.0) ने दूसरा स्थान हासिल किया था।

विज्ञापन