Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
वर्ल्ड

अमेरिका : कई जगह फायरिंग, मिसीसिपी सिटी में 6 की हत्या

अमेरिका : कई जगह फायरिंग, मिसीसिपी सिटी में 6 की हत्या
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अमेरिका में मिसिसिपी के टेट काउंटी स्थित अर्काबुतला नगर में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी एवं सौतेले पिता समेत विभिन्न स्थानों पर छह लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। शेरिफ ने कहा कि हत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है। टेट काउंटी के शेरिफ ब्रैड लांस ने कहा कि हथियारों से लैस 52 वर्षीय रिचर्ड डेल क्रुम ने टेनेसी के पास अर्काबुतला में पूर्वाह्न करीब 11 बजे गोलीबारी की और एक दुकान के बाहर खड़े पिकअप ट्रक के चालक सीट पर बैठे व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी।

अधिकारियों के अनुसार पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे तभी उन्हें कुछ दूरी पर एक और गोलीबारी की सूचना मिली। अधिकारियों के अनुसार उक्त मकान पर पहुंचने पर एक महिला मृत मिली। शेरिफ ने महिला की पहचान क्रुम की पूर्व पत्नी के तौर पर की है। गोली लगने से महिला की मौत हो गई जबकि उसका वर्तमान पति घायल है।

लांस ने कहा कि अधिकारियों ने क्रुम को उसके घर के बाहर से पकड़ लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। घर के पीछे अधिकारियों को दो लोग मृत मिले। एक व्यक्ति का शव सड़क पर और दूसरे का शव एसयूवी में था। पास के एक घर में उन्हें क्रुम के सौतेले पिता और सौतेली बहन का शव भी मिला। लांस ने कहा कि इस तरह की घटना पहले कभी नहीं देखी थी। 

उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। उसने इस घटना को क्यों अंजाम दिया हम इसका पता लगा रहे हैं। गवर्नर टेट रीव्स के कार्यालय ने कहा कि उन्हें गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी मिली है। रीव्स ने एक बयान में कहा कि हम मानते हैं कि आरोपी व्यक्ति ने अपराध को अकेले ही अंजाम दिया। उसका मकसद अभी ज्ञात नहीं है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.