Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

चेतेश्वर पुजारा को मिला गार्ड ऑफ ऑनर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चेतेश्वर पुजारा को मिला गार्ड ऑफ ऑनर
विज्ञापन
  • सुनील गावस्कर ने पुजारा को स्पेशल कैप

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चेतेश्वर पुजारा ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 13वें भारतीय खिलाड़ी बन गये। पुजारा सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, कपिलदेव, विराट कोहली के क्लब में शामिल हो गये हैं। 

इस मौके पर सुनील गावस्कर ने पुजारा को स्पेशल कैप भी दी। 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले पुजारा अपने 100वें टेस्ट मैच से पहले स्पेशल कैप लेने के लिए 3 खास लोगों के साथ मैदान पर पहुंचे। इस मौके पर पुजारा के साथ उनके सबसे पहले कोच और पिता अरविंद पुजारा, उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद थीं। 

स्पेशल कैप मिलने के बाद पुजारा ने गावस्कर का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि आपसे इस कैप को लेना सम्मान की बात है। उन्हें टीम इंडिया ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। पुजारा ने गावस्कर से कैप मिलने के बाद आगे कहा कि आपकी तरह दिग्गज मुझे प्रेरित करते हैं। शुरुआती समय में मैं हमेशा भारत के लिए खेलने का सपना देखता था, मगर मैंने कभी नहीं सोचा था कि भारत के लिए 100 टेस्ट खेलूंगा। मुझे लगता है कि टेस्ट क्रिकेट इस खेल का शानदार फॉर्म है।

विज्ञापन