Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

टी-20 विश्व कप : पाक के बाद वेस्टइंडीज को भी भारतीय महिलाओं ने धोया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टी-20 विश्व कप : पाक के बाद वेस्टइंडीज को भी भारतीय महिलाओं ने धोया
विज्ञापन
  • छह विकेट से जीता मैच, ऋचा ने लगाया विनिंग शॉट

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के खिलाफ पहला मुकाबला जीतने के बाद बुधवार को भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी जीत दर्ज की। यह मैच न्यूलैंड्स के केपटाउन में खेला गया। वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। 

विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 118 रन बनाये। जवाब में टीम इंडिया ने 18.1 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 10 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट गंवाकर 64 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋचा घोष आठ गेंदों में नौ रन और हरमनप्रीत कौर 17 गेंदों में 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 21 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को अब 60 गेंदों में 55 रन की जरूरत है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,512