Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार वापसी को तैयार है स्मृति मंधाना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार वापसी को तैयार है स्मृति मंधाना
विज्ञापन

महिला टी20 विश्व कप

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच ट्रॉय कूली को उम्मीद है कि स्मृति मंधाना आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ आज खेले जाने वाले मैच में टीम का हिस्सा होंगी। 26 वर्षीय मंधाना, उंगली की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ भारत के शुरुआती ग्रुप मैच में हिस्सा नहीं ले सकीं थी। यह मैच भारत ने सात विकेट से जीता था। लेकिन भारत का यह स्टार सलामी बल्लेबाज न्यूलैंड्स में होने वाले मैच के लिए प्री-मैच ट्रेनिंग सेशन के बाद वापसी करने के लिए तैयार है। 

कूली ने कहा कि वह बहुत मेहनत कर रही है और प्रशिक्षण के बाद उसका मूल्यांकन किया जायेगा, उसने वह सब कुछ किया जो करने की आवश्यकता थी और हमें पूरा विश्वास है कि वह सत्र के माध्यम से ठीक हो गयी हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ मंधाना की अनुपस्थिति में जेमिमाह रोड्रिग्स ने 38 गेंदों में नाबाद 53 रनों की पारी खेलकर भारत को 1 ओवर शेष रहते सात विकेट से जीत दिलायी। भारतीय टीम की इस तरह की शुरुआत पर कूली ने खुशी जतायी। साथ ही उन्होंने दीप्ति शर्मा का समर्थन भी किया, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपने चार ओवरों में 39 रन दिये।

कूली ने कहा कि उसने पावरप्ले में तीन ओवर फेंके और एक डेथ ओवर में जब केवल तीन क्षेत्ररक्षक सर्कल के बाहर थे। दीप्ति हमारे प्रमुख खिलाड़ियों में से एक है और रन लुटाना टी-20 क्रिकेट की प्रकृति है, लेकिन उन्होंने उच्च दबाव की स्थिति में गेंदबाजी की और हमें विश्वास है कि आगे के मैचों में वह अच्छी गेंदबाजी करेंगी।

वेस्टइंडीज की टीम दीप्ति के खतरे से अच्छी तरह वाकिफ है, जिन्होंने जनवरी में दोनों पक्षों के बीच त्रिकोणीय श्रृंखला में दो मैचों में काफी प्रभावशाली गेंदबाजी की थी। शर्मा ने पहले मैच में अपने चार ओवरों में 11 रन देकर तीन विकेट और दूसरे मैच में 29 रन देकर दो विकेट लिये, जिससे भारत ने क्रमशः 56 रन और आठ विकेट से जीत दर्ज की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,314