Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 28
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

ईपीएल : लीवरपूल ने एवर्टन को 2-0 से हराया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
ईपीएल : लीवरपूल ने एवर्टन को 2-0 से हराया
विज्ञापन
  • गाक्पो ने किया टीम के लिए पहला गोल 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दिग्गज मोहम्मद सालाह और कोडी गाक्पो के गोल से लीवरपूल ने अपने घरेलू मैदान पर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल मैच में एवर्टन को 2-0 से शिकस्त दी। जुर्गेन क्लॉप के लिए टीम के प्रबंधन के तौर पर यह 250वीं जीत है। 

खराब लय से गुजर रही लीवरपूल ने ईपीएल में इस कैलेंडर साल (2023) में की पहली जीत दर्ज की है। टीम ने अलग-अलग टूर्नामेंट में इस साल आठ मैच खेले है और यह सिर्फ दूसरी जीत है। करत में फुटबॉल विश्व कप में प्रभावित करने वाले 23 साल के नीदरलैंड के खिलाड़ी कोडी गोक्पो ने इस मैच में लीवरपूल के लिए अपना पहला गोल किया। 

गोक्पो जनवरी में लीवरपूल से जुड़े है। उन्होंने मैच के 49वें मिनट में टीम की बढ़त को दोगुना किया। इससे पहले मोहम्मद सालाह ने 36वें मिनट में लीवरपूल को बढ़त दिलाई थी।

विज्ञापन