Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

रांची में 24 फरवरी से होगा चैलेंजर ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची में 24 फरवरी से होगा चैलेंजर ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रांची में चैलेंजर ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 24 फरवरी से होगा। झारखंड स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में इसका आयोजन डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी खेल परिसर मोरहाबादी में होना है। यह टूर्नामेंट रांची जिला क्रिकेट संघ से निबंधित होगा। टूर्नामेंट बिल्कुल ओपन रखा गया है। इसमें कोई भी इच्छुक सीनियर टीम, क्लब भाग ले सकती है। टूर्नामेंट नॉक आउट आधार पर एवं टी-20 नियमानुसार खेला जायेगा।

टूर्नामेंट में पुरस्कार स्वरूप विजेता टीम को 50 हजार रुपये मिलेंगे। उपविजेता को 30 हजार रुपये नगद दिए जायेंगे। विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी भी प्रदान की जायेगी। मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट फील्डर, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार भी दिया जायेगा। टूर्नामेंट में मात्र 16 टीमों को ही स्थान दिया जाना है। ऐसे में जो टीम इच्छुक हो, वह 19 फरवरी तक इंट्री फीस 10 हजार रुपये के साथ इंट्री दर्ज करा सकती है।

विज्ञापन