Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

भारत-आस्ट्रेलिया पहला टेस्ट : नागपुर में पारी और 132 रन से जीता भारत

भारत-आस्ट्रेलिया पहला टेस्ट : नागपुर में पारी और 132 रन से जीता भारत
विज्ञापन
  • सीरीज में 1-0 से आगे, रोहित और स्पिन तिकड़ी ने किया कमाल 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भारत ने आस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने चार मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाये थे। वहीं, दूसरी पारी में यह टीम 91 रन पर सिमट गयी। भारत ने पहली पारी में 400 रन बनाये और यही कंगारू टीम पर भारी पड़े। 

रवींद्र जडेजा ने इस मैच में 70 रन बनाने के साथ पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में दो विकेट लिये। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह आसान हो गयी है। अब टीम इंडिया को सीरीज के बाकी तीन में से दो मैच जीतने हैं और भारत आसानी से फाइनल में पहुंच जायेगा। 

एक मैच जीतने पर भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए किस्मत के सहारे की जरूरत होगी। टेस्ट की नंबर एक टीम आस्ट्रेलिया इस सीरीज से पहले ही स्पिन गेंदबाजी को लेकर डरी हुई थी और मैच में स्पिन गेंदबाजों ने ही आस्ट्रेलिया का बेड़ा गर्क कर दिया। दूसरी पारी में आस्ट्रेलियाई टीम एक सेशन में ही आल आउट हो गई। 

नागपुर में तीसरे दिन के दूसरे सत्र में आस्ट्रेलिया ने 32.3 ओवर खेले और 91 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गयी। वहीं, तीसरे दिन ही पहले सत्र में भारत के आखिरी तीन विकेट लेने में आस्ट्रेलिया ने 79 रन लुटा दिये। इनमें से 37 रन तो मोहम्मद शमी ने बनाये, जबकि आस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 25 रन स्टीव स्मिथ ने बनाये।

 आस्ट्रेलिया ने मैच शुरू होने से पहले ही घुटने टेक दिये थे। इसी वजह से कंगारू बल्लेबाज न तो स्पिन गेंदबाजों को खेल पाये और न ही तेज गेंदबाजों को। पहली पारी में शमी और सिराज ने ही आस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी को दो रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,172