Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

महिला टी-20 विश्व कप : कल होगी भारत-पाकिस्तान की जबरदस्त टक्कर

महिला टी-20 विश्व कप : कल होगी भारत-पाकिस्तान की जबरदस्त टक्कर
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। लंबे समय से आईसीसी खिताब को तरस रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप के पहले मुकाबले में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगी तो उसका इरादा इस बार इंतजार को खत्म करने का होगा। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला वैसे भी रोमांचक होता है लेकिन भारतीय टीम का पलड़ा भारी होने से यह शायद अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सके।

पाकिस्तान ने हालांकि भारत को पिछले साल एशिया कप में हराया था जब भारतीय टीम ने जरूरत से ज्यादा प्रयोग किये थे। 
पिछले पांच साल में दोनों टीमों के बीच जमीन आसमान का अंतर देखने को मिला है। भारतीय टीम आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दबदबे को लगातार चुनौती दे रही है, जबकि पाकिस्तानी महिला टीम कुछ खास नहीं कर सकी। 

वहीं दोनों टीमों के बीच अब तक 13 टी-20 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारतीय टीम पूरी तरह हावी रही है। भारत ने 10 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान के हिस्से सिर्फ 3 जीत ही आयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,275