Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

कोहली, रोहित को टी 20 रैंकिंग में हुआ फायदा

कोहली, रोहित को टी 20 रैंकिंग में हुआ फायदा
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में जीत के साथ संपन्न टी 20 श्रृंखला के पांचवें और अंतिम मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा को आईसीसी पुरुष टी 20 प्लेयर रैंकिंग में फायदा हुआ है। कप्तान विराट जहां एक स्थान के सुधार से अपने हमवतन लोकेश राहुल से आगे चौथे स्थान, वहीं उप कप्तान रोहित तीन स्थान की छलांग के साथ 14वें स्थान पर आ गए हैं। राहुल इस रैंकिंग में पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। विराट और रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और निर्णायक मुकाबले में क्रमश: 52 गेंदों पर 80 और 34 गेंदों पर 64 रन की शानदार पारी खेली थी। आईसीसी ने एक बयान में कहा कि अबू धाबी में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की सीरीज के अलावा भारत और इंग्लैंड के बीच अंतिम दो टी-20 मुकाबलों के मद्देनजर रैंकिंग अपडेट की गई है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,850