Breaking News
भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का 13वां दिन खूंटी और सिमडेगा जिले में संपन्न चतरा : नदी में नहा रहे तीन बच्चे डूबे, मौत से मातम झारखंड : चतरा के कुंदा में बारिश 629 बच्चों के लिए बन जाती है आफत श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में हर्षोल्लास से मनेगा नंदोत्सव झारखंड : गवर्नर ने किया श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति रांची दही-हांडी प्रतियो लोहरदगा : शिक्षक दिवस पर टीचर बने सांसद सुखदेव भगत धनबाद : बरोरा गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा धनबाद : रक्तदान शिविर के विशिष्ट अतिथि बने ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी सुधांश देश के 25 टॉप एसपी में धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार रांची : हिनू के कोचिंग संस्थानों पर चला निगम का डंडा भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का 13वां दिन खूंटी और सिमडेगा जिले में संपन्न चतरा : नदी में नहा रहे तीन बच्चे डूबे, मौत से मातम झारखंड : चतरा के कुंदा में बारिश 629 बच्चों के लिए बन जाती है आफत श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में हर्षोल्लास से मनेगा नंदोत्सव झारखंड : गवर्नर ने किया श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति रांची दही-हांडी प्रतियो लोहरदगा : शिक्षक दिवस पर टीचर बने सांसद सुखदेव भगत धनबाद : बरोरा गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा धनबाद : रक्तदान शिविर के विशिष्ट अतिथि बने ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी सुधांश देश के 25 टॉप एसपी में धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार रांची : हिनू के कोचिंग संस्थानों पर चला निगम का डंडा
ABN News 24 Logo
abnnews24 सच तो सामने आकर रहेगा
झारखंड

जिप की दुकानें खाली करने की समय-सीमा खत्म, कल से बुलडोजर चलने का खतरा

जिप की दुकानें खाली करने की समय-सीमा खत्म, कल से बुलडोजर चलने का खतरा
विज्ञापन
  • मामले को लेकर उपायुक्त से करूंगी बात : शालिनी गुप्ता 

टीम एबीएन, कोडरमा। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के तहत सीएच स्कूल रोड में जिला परिषद द्वारा निर्मित लगभग 34 दुकानों को तोड़ने की नोटिस दी गई है। नोटिस में 11 फरवरी तक दुकानों को खाली करने को कहा गया है। अन्यथा 12 फरवरी से इन दुकानों को बुलडोजर चलाकर तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। 

इस मामले को लेकर दुकानदारों ने जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता को आवेदन दिया। शालिनी गुप्ता ने शुक्रवार को सीएचएस स्कूल रोड पहुंचकर दुकानदारों की बात सुनी और इस मामले में कोडरमा उपायुक्त से बात करने की बात कही। बता दें कि डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर योजना को क्रियान्वित करने के लिए इन दुकानों को तोड़ने का नोटिस रेलवे के द्वारा पूर्व में ही लोगों को दिया गया था। 

तब इन्होंने मुआवजे की मांग की थी और इन्हें आश्वासन दिया गया था कि प्रत्येक दुकानदारों को मुआवजा के तौर पर प्पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। किंतु अब कहा जा रहा है कि रेलवे ने जिला परिषद को मुआवजा के तौर पर 68 लाख रुपये दे दिए हैं। दुकानदारों को केवल 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। 

मौके पर पहुंची जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने बताया कि पूर्व में रेलवे द्वारा दुकानदारों को जो राशि देने की बात कही गई थी वह नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर मैं उपायुक्त से बात करूंगी। उन्होंने कहा कि एक नोटिस में दुकानों को खाली नहीं कराया जाना चाहिए। यह सभी दुकानदार लगभग 32 वर्षों से अपना व्यवसाय कर आजीविका चलाते आ रहे हैं। 

बिना वैकल्पिक व्यवस्था के अगर इनकी दुकानों को तोड़ दिया जाएगा तो इनके रोजगार खत्म हो जाएंगे और सड़क पर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे ने जिला परिषद को जो राशि दी से उससे बची दुकानों के ऊपर और दुकानें बनाकर उन्हें शिफ़्ट किया जाना चाहिए। ताकि कोई बेरोजगार न रहे।  

जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष को दिये गये आवेदन में रामाकांत प्रसाद गुप्ता, जवाहर प्रसाद वर्मा, वीरेंद्र यादव, कृष्ण कुमार, इंद्रदेव यादव, मुरली मोदी, पंकज कुमार, अरुण कुमार, लक्ष्मण यादव, चंद्रशेखर राय, मोहम्मद अख्तर, संत कुमार समेत अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.