टीम एबीएन, रांची। तीन दिवसीय वॉलीबॉल का प्रथम सेमीफाइनल मैच बहुत ही कड़े मुकाबले में बीसीए 6 ने बिजविट को 3-1 से हरा दिया। आज के सेमीफाइनल मैच में अभिषेक कुमार और विपक्षी टीम के दीपक जेना के बेहतरीन प्रदर्शन से सैकड़ों की संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं से भरे वॉलीबॉल मैदान मे उत्साह देखा गया।
इस प्रकार बीसीए की टीम ने पहला सेट हारने के बाद कप्तान अभिषेक कुमार ने अपनी बेहतरीन प्रदर्शन से टीम को फाइनल तक पहुंचा दिया। मौके डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ सोमित्रो चक्रवर्ती, डॉ संदीप कुमार, डॉ उमेश प्रसाद, डॉ एन के सिंह, शांतनु कुमार, श्री शुभाशीष रॉय, श्री बासुदेव सिंह, मनोज कुमार, श्रीमती अपर्णा शुक्ला, कालेस्वर महतो, श्री दिनेश महतो, पृथ्वी कुमार, ईशान कुमार शामिल थे।