Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

पैरा सिटिंग वॉलीबॉल टीम चेन्नई के लिए रवाना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पैरा सिटिंग वॉलीबॉल टीम चेन्नई के लिए रवाना
विज्ञापन
  • तंजौर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 

टीम एबीएन, रांची। पैरा वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में  11वे सीनियर पैरा सिटिंग वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन तीन से पांच फरवरी को तंजौर, तमिलनाडु में  आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता में झारखण्ड से पुरुष और महिला दोनों ही वर्ग की टीम भाग खिलाड़ी लेने के लिए आज चेन्नई रवाना हुई।

पैरा ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राहुल मेहता  ने कहा की झारखण्ड में दिव्यांगजनो के लिए खेल सुविधा अत्यंत सीमित है, परंतु दिव्यांगजनों को तो अब विषम परिस्थितियों का सामना करने की आदत सी हो गयी है। विपरीत परिस्थितियों में भी झारखण्ड के दोनों टीम की तैयारी अच्छी है और पदक की उम्मीद है।

झारखण्ड सोशल वेलफेयर फाउंडेशन से अमन वर्मा, समेंद्र लाल, जगदीश सिंह जग्गू और अमित कुमार वर्मा, डॉ समशेर आलम राही, सरिता सिन्हा आदि ने  खिलाड़ियों को हटिया रेलवे स्टेशन से शुभकामनाओं के साथ टीम को रवाना किया। सरिता सिन्हा ने उम्मीद जतायी कि टीम अगर मेडल जीतती है तो इस बार अवश्य मीडिया, जनता और सरकार का प्यार और सहयोग मिलेगा।

पुरुष वर्ग : मुकेश कंचन, सनोज महतो, चंदन लोहरा, राजेश कुमार मेहता, एमडी नशिम अली, वागीश त्रिपाठी, कारण कुमार महतो, राजू कर्मकार, देवराज राम।

महिला वर्ग : प्रतिमा तिर्की, पुष्पा मिंज, अशुंता टोपो, महिमा उरांव, जयश्री कुमारी, लीला कुमारी, संजुक्ता एक्का, सीता कर्मकार, तारामणि लकड़ा और अनीता तिर्की।

मुकेश कंचन ने इस अवसर पर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवश्यक सामग्री और सहयोग के लिए लोहरदगा ग्राम स्वराज, कोडरमा सिस्टर्स सोसाइटी, झारखंड सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, डिसएबल स्पोर्ट्स एवं जन उत्थान समिति सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,716