टीम एबीएन, रांची। 11वां राष्ट्रीय पैरासिटिक वॉलीबॉल का आयोजन तमिलनाडु में दिनांक 2 फरवरी से 5 फरवरी तक किया गया है। इसमें सभी राज्यों की टीम शामिल हो रही है, जिसमें झारखंड की टीम भी शामिल होगी। जिसके लिए आज महिला वर्ग और पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों का चयन करके टीम की सूची जारी की गई है।
महिलाओं को खेल के प्रति बढ़ावा देने के लिए झारखंड सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से समेंद्र लाल, अमन वर्मा, जगदीश सिंह जग्गू और अमित कुमार वर्मा द्वारा जर्सी प्रदान किया गया। पैरा ओलंपिक एसोसिएशन और झारखंड के अध्यक्ष श्री राहुल मेहता ने कहा कि इस बार टीम काफी ही मजबूत है और निश्चित तौर पर यह बच्चे राज्य के लिए इस वर्ष मेडल जरूर लेकर आयेंगे। मौके पर झारखंड डिसएबल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सरिता सिन्हा, डीआरटी फाउंडेशन से डॉ शमशेर आलम राही मुकेश महतो ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
महिला वर्ग : प्रतिमा तिर्की, महिमा उरांव, जयश्री कुमारी, संजुक्ता एक्का, असुंता टोप्पो, संजू कुमारी, पुष्पा मिंज, लीला कुमारी और सीता कर्मकार।
पुरुष वर्ग : मुकेश कंचन, देवराज राम, चंदन लोहरा, राजेश कुमार मेहता, सनोज महतो, राजू कर्मकार, मो नसीम, सुनील कुमार।