Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज : आज हारे तो सीरीज हारेंगे...

भारत-न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज : आज हारे तो सीरीज हारेंगे...
विज्ञापन
  • सीरीज में बने रहना के लिए भारत को आज का मैच जीतने जरूरी
  • भारत के लिए करो या मरो मुकाबला

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को लखनऊ में खेला जाएगा। भारत के लिए यह करो या मरो मुकाबला है। इस मैच को गंवाने पर टीम इंडिया टी20 सीरीज भी गंवा देगी। पहले टी20 में न्यूजीलैंड ने 21 रन से जीत हासिल की थी।  हार्दिक पांड्या अब तक अपनी कप्तानी में हर टी20 सीरीज जीती है और वह इस सीरीज में भी वापसी करना चाहेंगे। 

वहीं, न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर के हाथों में है। पिछले मैच में सैंटनर ने अच्छी कप्तानी के साथ शानदार गेंदबाजी भी की थी। वहीं डेवोन कॉनवे और डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड को केन विलियम्सन की कमी महसूस नहीं होने दी। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 23 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 भारत ने जीते हैं, जबकि 10 मैचों में कीवी टीम ने जीत हासिल की। तीन मैच टाई रहे हैं। भारत में दोनों टीमें नौ बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से पांच बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, जबकि न्यूजीलैंड को चार मैचों में जीत मिली। दोनों टीमें पहली बार लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भिड़ेंगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,341