Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

हॉकी वर्ल्ड कप : न्यूजीलैंड से 5-4 आए हारकर भारतीय टीम बाहर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हॉकी वर्ल्ड कप : न्यूजीलैंड से 5-4 आए हारकर भारतीय टीम बाहर
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। टूर्नामेंट की मेजबान भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए हुए क्रॉस ओवर में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में भारत को 5-4 से हरा दिया। 

निर्धारित समय तक मुकाबला 3-3 से बराबर रहा जिसके बाद पेनल्टी शूट-आउट में भी शुरुआती 5-5 स्ट्रोक्स में नतीजा नहीं निकला। इसके बाद सडन डेथ में दोनों टीमों ने जीत के मौके गंवाये लेकिन आखिर में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज करते हुए भारत को उसके घर में, उसके फैंस के सामने ही वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

शुरुआत में 2-0 और फिर 3-1 से पिछड़ने वाली कीवी टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए स्कोर 3-3 से बराबर किया, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट हुआ। यहां भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह और राजकुमार ने शुरुआती दो गोल किए लेकिन अभिषेक और शमशेर अपने स्ट्रोक चूक गये। यहां पर न्यूजीलैंड ने 3-2 की बढ़त ले ली थी। ऐसे में स्टार गोलकीपर श्रीजेश के कमाल की जरूरत थी। श्रीजेश ने न्यूजीलैंड के आखिरी दो स्ट्रोक बचाये जबकि सुखजीत ने भारत का आखिरी गोल कर 3-3 की बराबरी कर ली।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,185