एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत की नंबर एक फर्राटा धाविका दुती चंद टूर्नामेंट से बाहर हुए टेस्ट में प्रतिबंधित अनाबॉलिक स्टेरॉयड के सेवन की दोषी पाई गई हैं और उन पर अस्थायी निलंबन लगा दिया गया है। एशियाई खेल 2018 में सौ और 200 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रहीं दुती सौ मीटर में मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन हैं। राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया, दुती चंद को एंडराइन, ओस्टराइन और लिगांड्रोल के सेवन का दोषी पाया गया है।
जांच के लिए उनका नमूना पिछले साल 5 दिसंबर को टूर्नामेंट से इतर प्रतियोगिता में लिया गया था। दुती ने संपर्क करने पर कहा कि मुझे कोई जानकारी नहीं मिली है। मैंने कई टेस्ट दिये हैं, लेकिन एएफआई ने मुझे कुछ बताया नहीं है। मुझे सोशल मीडिया से ही इसकी जानकारी मिल रही है।