Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

अब दुनिया की नंबर एक वनडे टीम से भिड़ेगा भारत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अब दुनिया की नंबर एक वनडे टीम से भिड़ेगा भारत
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने के बाद भारत अब तीन मैचों की एकदिवसीय (वनडे) शृंखला में दुनिया की नंबर एक वनडे टीम न्यूजीलैंड का सामना करेगा, जिसकी शुरुआत यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर बुधवार को होगी।
इस वर्ष भारत में विश्वकप की मेजबानी करने वाला है। भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाज रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली के बल्लों से रन निकलना टीम के लिये अच्छे संकेत हैं, हालांकि रोहित अपनी शुरुआत को अब बड़ी पारी में बदलना चाहेंगे।

कोहली (दो) और गिल ने जहां श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक जड़े, वहीं रोहित क्रमशः 83, 17 और 42 के स्कोर तक ही पहुंच सके। विश्व कप 2019 के नौ मैचों में पांच शतक जड़ने वाले रोहित ने 502 दिनों से 100 रन का आंकड़ा नहीं छुआ है और वह इस सीरीज में शतक का सूखा खत्म करना चाहेंगे।

साल 2022 के बाद से एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर का चोट के कारण टीम से बाहर होना जहां भारत के लिये बुरी खबर है, वहीं सूर्यकुमार यादव के पास एक मौका है जिस पर वह पूरी तरह से खरे उतरने का प्रयास करेंगे। ताकि वह खेल के इस प्रारूप में खुद को साबित कर सकें। टी20 में अपना लोहा मनवा चुके इस बल्लेबाज ने वनडे क्रिकेट की 16 पारियों में 29.85 की औसत से सिर्फ 388 रन बनाये हैं। अय्यर की अनुपस्थिति में अगर सूर्यकुमार को मध्यक्रम में मौका मिलता है तो वह इसका पूरा-पूरा फायदा उठाना चाहेंगे।

मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक ने तेज गेंदबाजी में अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है, हालांकि टीम प्रबंधन एकाध मैच में शार्दुल ठाकुर को भी आजमा सकता है, जो बल्लेबाजी में गहराई भी प्रदान करते हैं।

हैदराबाद की पिच दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिये सहायक होती है, हालांकि शाम को पड़ने वाली ओस को ध्यान में रखते हो टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी कर सकती है। भारतीय टीम जब दो माह पहले वरिष्ठ खिलाड़ियों के बिना न्यूजीलैंड गयी थी तब उसे एकदिवसीय सीरीज में 1-0 की हार मिली थी। रोहित शर्मा की टीम यहां हिसाब चुकता करते हुए एकदिवसीय क्रिकेट की नंबर एक टीम बनना चाहेगी।

विज्ञापन