टीम एबीएन, रांची। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के तत्वावधान में झारखंड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा झारखंड में पहली बार एक दिवसीय व्हीलचेयर क्रिकेट शिविर शाखा ग्राउंड, केंद्रीय विद्यालय सेक्टर 1 धुर्वा रांची में आयोजन किया गया। इस शिविर में झारखंड राज्य विभिन्न जिलों से दिव्यांगजनों ने हिस्सा लिया। यह शिविर संस्था के सचिव सरिता सिन्हा एवं व्हीलचेयर क्रिकेट के अध्यक्ष डॉ शमशेर आलम राही की देखरेख में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के तौर पर श्री राहुल मेहता मौजूद रहे। साथी दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश कंचन भी मौजूद रहे।
सरिता सिन्हा ने बताया ऐसे दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता 60 से अधिक है जो व्हीलचेयर मैं अपना चलना घूमना करते हैं ऐसे दिव्यांग भाई बहन भी अब देश का नाम राज्य का नाम रोशन करेंगे। झारखंड के दिव्यांग जनों के लिए एक अच्छा मौका है जैसे क्रिकेट की शुरुआत झारखंड की भी धरती पर हो रही है निश्चित तौर पर झारखंड की प्रतिभा आप पूरे देश में दिखायी देगी।
चयनित खिलाड़ी :
- राजेश मेहता (पलामू)
- नसीम अंसारी (डालटेनगंज)
- सुखदेव महतो (रांची)
- राम दयाल सिंह (रांची)
- सुनील राम (रांची)
- धर्मेंद्र कुमार (रांची)
- अंकुश कुमार भगत (गोड्डा)
- भोला लकड़ा (रांची)
- श्याम बिहारी राम (गढ़वा)
- तबरेज अंसारी (अनगड़ा)
- पवन लकड़ा (लोहरदगा)
- अनवर शेख (साहिबगंज)
- तनवीर (गोड्डा)
- श्यामसुंदर सरकार (साहिबगंज)