Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

हॉकी वर्ल्ड कप : हार्दिक-अमित के दम पर स्पेन को 2-0 से रौंदा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हॉकी वर्ल्ड कप : हार्दिक-अमित के दम पर स्पेन को 2-0 से रौंदा
विज्ञापन
  • टीम इंडिया ने किया टूर्नामेंट का जीत से आगाज

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप-2023 में जीत से आगाज किया। उसने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में स्पेन को 2-0 से मात दी। भारतीय टीम के लिए अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने गोल दागे। टीम इंडिया के दोनों गोल पहले हाफ में ही हो गये। इसके बाद बाकी दो क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर पायी।

भारत को शुरुआती क्वार्टर में अमित रोहिदास ने बढ़त दिलायी। उन्होंने 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। इसके बाद अगले क्वार्टर में हार्दिक सिंह ने बढ़त को दोगुना कर दिया। हार्दिक सिंह ने 26वें मिनट में मैदानी गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया। स्पेनिश टीम पूरे मैच में कोई गोल नहीं कर पायी। 

आस्ट्रेलिया ने फ्रांस को 8-0 से हराया
जेरेमी हैवर्ड और टॉम क्रेग की हैट्रिक से दुनिया की नंबर एक टीम आस्ट्रेलिया ने एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप में पूल ए के मैच में शुक्रवार को फ्रांस को 8-0 से रौंदा। क्रेग ने आठवें, 31वें और 44वें मिनट में फील्ड गोल दागे जबकि हैवर्ड ने 12 मिनट के भीतर तीनों गोल 26वें, 28वें और 38वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर किये। इससे पहले पूर्व ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को दुनिया की 14वें नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका ने काफी कड़ी चुनौती दी हालांकि अर्जेंटीना ने यह मैच 1-0 से जीता।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,544