Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

कोडरमा : यामाहा प्रीमियर लीग टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में कोडरमा 40 रन से विजयी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : यामाहा प्रीमियर लीग टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट में कोडरमा 40 रन से विजयी
विज्ञापन

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। एआर यामाहा इंटरप्राइजेज झुमरीतिलैया के द्वारा मंगलवार को यामहा प्रीमीयर लीग टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला करमा मैदान में गुमो और कोडरमा की टीम के बीच खेला गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा एसपी कुमार गौरव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण यादव, जिला परिषद सदस्य महेंद्र यादव, करमा मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव, फुटबॉल एसोसिएशन कोडरमा के अध्यक्ष अरशद खान, निवर्तमान वार्ड पार्षद घनश्याम तुरी, समाजसेवी संतोष कुमार, क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश सिंह उपस्थित थे। 

अतिथियों ने गुब्बारा उड़ाकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसपी कोडरमा ने कहा कि ए आर यामहा इंटरप्राइजेज के द्वारा स्थानीय स्तर पर इस प्रकार के आयोजन करने से युवाओं में खेल के प्रति जोश भरने का काम किया है। खेल के माध्यम से खिलाड़ियों में हमेशा फुर्ती बनी रहती है। 

वही जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ी को हमेशा अनुशासित होकर खेलना चाहिए ताकि बेहतर खेल से समाज में एक अलग पहचान के साथ खेल के क्षेत्र में बेहतर मुकाम भी मिलती है। कार्यक्रम को अन्य कई अतिथियों ने भी संबोधित किया। फाइनल मुकाबला का टॉस जीतकर कोडरम की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 147 रनों का स्कोर खड़ा किया। वही जवाबी पारी खेलने उतरी गुमो की टीम 10 ओवर में 107 रन बना पाई।

 मैन आफ द मैच का पुरस्कार कोडरमा टीम के गौरव सिंह को दिया गया।  जिन्होंने 19 बॉल में 59 रनों का योगदान दिया। वही मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार सचिन कुमार को दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टूर्नामेंट के आयोजक ए आर यामहा के प्रोपराइटर अभिषेक पांडेय ने कहा कि टी-10 मैच में जिले के 16 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें कोडरमा और गुमो की टीम फाइनल में पहुंची थी उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं की प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें एक बेहतर प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से उनके द्वारा प्रत्येक साल तीन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। 

टूर्नामेंट के विजेता टीम को 31 हजार पुरस्कार राशि, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता टीम गुमो को 21 हजार पुरस्कार राशि, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सदरुल होददा एवं मो साकिब ने किया। वहीं मैच का एंपायरिंग मो हसन एवं अमित रॉय ने किया। मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरशद खान, चाणक्य स्कूल के निर्देशक मुन्ना कुमार,नीरज कुमार, विनोद कुमार, अरशद, तौसीफ, मोहित सिंह, सोनू ,अजय कुमार, संतोष साहू आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,545