Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

देहरादून से मुंबई शिफ्ट किये जायेंगे क्रिकेटर ऋषभ पंत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देहरादून से मुंबई शिफ्ट किये जायेंगे क्रिकेटर ऋषभ पंत
विज्ञापन
  • ऋषभ पंत की लिगामेंट चोटों का मुंबई में होगा इलाज

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को देहरादून के अस्पताल से मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा जहां उनकी घुटने और टखने की चोट का व्यापक उपचार होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि ऋषभ को उनकी लिगामेंट चोटों के उपचार के लिए मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा और वहीं आगे के उपचार पर फैसला होगा। 

उनके बीसीसीआई से सूचीबद्ध प्रसिद्ध खेल आर्थोपेडिक डॉ दिनशॉ परदीवाला की देखरेख में रहने की उम्मीद है। अगर सर्जरी की सलाह दी जाती है तो फैसला किया जाएगा कि यह ब्रिटेन में होगी या अमेरिका में। पच्चीस साल के पंत एक भयानक कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गए जब वह दिल्ली से अपने गृहनगर रुड़की जा रहे थे लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर नियंत्रण खो बैठे और उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। पंत के माथे पर चोट के निशान थे, पीठ में गंभीर चोट के साथ-साथ उनके घुटने और टखने में चोट लगी। अधिकांश चोटें हल्की थी लेकिन टखने और घुटने की चोट चिंताजनक है जिसके लिए मैक्स, देहरादून में इलाज चल रहा है। 

हालांकि बीसीसीआई से एक केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर होने के कारण उनकी चोट का इलाज बोर्ड का विशेषाधिकार है। उनके घायल घुटने और टखने का एमआरआई नहीं किया जा सका क्योंकि काफी सूजन थी। हालांकि यह समझा जाता है कि केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर के लिए किसी भी खेल संबंधी चोट का उपचार बीसीसीआई के तय डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा और डॉ नितिन पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में खेल और चिकित्सा विज्ञान टीम की देखरेख में रिहैबिलिटेशन होगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 132,464