Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप : ऐश्वर्य प्रताप ने जीता स्वर्ण, पुरुषों की 50 मीटर राइफल स्पर्धा में सोने पर साधा निशाना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप : ऐश्वर्य प्रताप ने जीता स्वर्ण, पुरुषों की 50 मीटर राइफल स्पर्धा में सोने पर साधा निशाना
विज्ञापन
एबीएन डेस्क। पेरू की राजधानी लीमा में चल रही आईएसएस वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में भारत के उभरते निशानेबाज एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने यह गोल्ड मेडल जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ अपने नाम किया। इस चैंपियनशिप में भारत का यह आठवां स्वर्ण पदक है। क्वालीफिकेशन चरण के दौरान 1185 के जूनियर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले बीस वर्षीय एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर फाइनल के दौरान एक कदम आगे निकल गए। उन्होंने 463.4 के रिकॉर्ड स्कोर के साथ इसे समाप्त किया जो कि फ्रांस के रजत पदक विजेता लुकास बर्नार्ड डेनिस क्राइज्स के स्कोर 6.9 से अधिक था। वहीं, अमेरिका के गेविन बार्निक ने 446.6 अंक लेकर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन