Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 17
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

सऊदी के अल-नस्र क्लब में शामिल हुए रोनाल्डो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सऊदी के अल-नस्र क्लब में शामिल हुए रोनाल्डो
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर और हाल ही में मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ संबंध समाप्त करने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल-नस्र में शामिल हो गये हैं। अल नस्र ने शुक्रवार को ट्विटर पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा किइतिहास रचा जा रहा है। यह अनुबंध न सिर्फ हमारे क्लब को बड़ी सफलताएं हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा, बल्कि हमारी लीग, हमारे देश और हमारी भावी पीढ़ियों, लड़कों और लड़कियों को उनका सर्वश्रेष्ठ रूप हासिल करने की प्रेरणा देगा।

 क्रिस्टियानो, आपका आपके नये घर अल-नस्र एफसी में स्वागत है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रोनाल्डो 2025 तक इस अनुबंध में बंधे हैं। रोनाल्डो ने पिछले महीने आपसी समझौते के आधार पर इंग्लैंड के मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर दिया था। कतर में आयोजित फीफा विश्व कप 2022 में पुर्तगाल ने क्वार्टरफाइनल तक सफर किया था, हालांकि वहां उसे मोरक्को के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा।

 पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सैंटोस ने सुुपर-16 और क्वार्टरफाइनल मुकाबले की शुरूआती एकादश में रोनाल्डो को शामिल नहीं किया था, हालांकि मैच के आखिरी हिस्सों में उन्हें मैदान पर बतौर स्थानापन्न खिलाड़ी बुलाया गया था।

विज्ञापन