Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
खेल समाचार

सड़क हादसे के शिकार पंत के पैर में फ्रैक्चर, कार खाक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सड़क हादसे के शिकार पंत के पैर में फ्रैक्चर, कार खाक
विज्ञापन
  • डिवाइडर से टकराने के बाद पंत के सिर और पैर में गंभीर चोट

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। उनकी कार रुड़की में डिवाइडर से टकराई है। इस हादसे में पंत के सिर और पैर में चोट लगी है। हादसे की बाद कार में आग लग गयी थी और कार पूरी तरह से जल गई। पंत की प्लास्टिक सर्जरी की जायेगी। इसके लिए डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया है। पंत दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड लौट रहे थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी कार हादसे का शिकार हुई।

पंत के सिर और पैर में चोट आई है। उनकी पीठ में भी काफी चोट है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। ऋषभ पंत की कार रेलिंग से टकरायी थी। इसके बाद कार में आग लग गई और पंत को मुश्किल से कार के बाहर निकाला गया। उन्हें दिल्ली रोड के सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, शुरुआती इलाज के बाद उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन