Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

टी20 विश्व कप : हरमनप्रीत कौर को मिली भारतीय महिला टीम की कमान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टी20 विश्व कप : हरमनप्रीत कौर को मिली भारतीय महिला टीम की कमान
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान बुधवार (28 दिसंबर) को कर दिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम घोषित की गई है। स्मृति मंधाना को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। टी20 विश्व कप का आयोजन 10 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका में होगा। साथ ही जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में होने वाली ट्राई-सीरीज के लिए भी टीम का एलान हुआ है।

टी20 विश्व कप में भारतीय टीम अपना पहला 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ केपटाउन में खेलेगी। ग्रुप-2 में टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और आयरलैंड है। ग्रुप की शीर्ष दो टीममें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जायेंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला केपटाउन में 26 फरवरी को खेला जायेगा।

आईसीसी महिला  टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर) जेमिमा रोड्रिग्ज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्राकर (फिटनेस पर निर्भर), राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,244