टीम एबीएन, टाटीझरिया। प्रखंड के खैरा पंचायत अंतर्गत सिझुआ और सिमराढाव गांव के जंगल मे प्राकृतिक झरना है जो सिझुआ झरना के नाम से विख्यात हैं। जहां सैलानियों का मनमोहक पिकनिक स्पोर्ट रूप में अंग्रेजी के नए वर्ष 2023 के लिये इंतजार कर रही है।
बता दे कि 25 दिसंबर रविवार को बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित यादव, जिप सदस्य रामप्रसाद, प्रमुख संतोष मंडल, उप प्रमुख रवि कुमार वर्णवाल, खैरा मुखिया प्रतिनिधि मिथलेश कुमार वर्मा, पंसस बिनय कुमार दास, सांसद प्रतिनिधि दसरथ नारायण सिंह, रामप्रसाद कुशवाहा, उमेश प्रसाद महेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि प्रविल प्रसाद, सुरेश प्रसाद, उपेंद्र पांडेय, मिथलेश पाठक, लाल मोहन महतो ने रिबन काटकर सिझुआ झरना मेला का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथियों का स्वागत संथाली परंपराओं के अनुसार मांदर नगाड़ा ढोल झाल करताल गीत से किया गया।
मौके पर महादेव हेंब्रम, अशोक मुर्मू, छोटेलाल मुर्मू, साहेब हेंब्रम, राम मरांडी, महेश मांझी, राजेंद्र कुमार, सानू पंडा, सुरेंद्र राणा, मुकेश कुमार, मिथलेश प्रसाद, प्रमोद सिंह, सुरेश मिश्रा, राजेश सोरेन, धनेश्वर मुर्मू, श्यामलाल मांझी, जीवन मांझी, मेघलाल मांझी, शंभु प्रसाद समेत अन्य लोग थे।