Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
खेल समाचार

बरही : स्टैंड बाय से मुख्य टीम में शामिल हुई बीएसए की खिलाड़ी रितिका

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बरही : स्टैंड बाय से मुख्य टीम में शामिल हुई बीएसए की खिलाड़ी रितिका
विज्ञापन
  • अनुमंडल क्षेत्र के लोगों ने दी बधाई और शुभकामनाएं 

टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। झारखंड क्रिकेट अंडर-15 महिला टीम में बीएसए बरही की महिला खिलाड़ी रितिका कुमारी ने जगह बनाने में सफलता पाई है। बता दे कि कुछ दिनों पूर्व चयनित खिलाडियों में  हजारीबाग जिला के तीन खिलाड़ियों को झारखंड क्रिकेट महिला अंडर-15 टीम में शामिल किया गया था। जिसमें बीएसए बरही की खिलाड़ी वर्षा कुमारी को मुख्य टीम में तो बीएसए बरही की रितिका कुमारी व हजारीबाग की विशाखा कुमारी को स्टैंडबाय में शामिल किया गया था। 

कुछ दिन पश्चात झारखंड क्रिकेट बोर्ड ने रितिका कुमारी के खेल प्रतिभा को देखते हुए स्टैंडबाय से हटाकर झारखंड क्रिकेट अंडर-15 महिला टीम के मुख्य टीम में वर्षा के साथ रितिका को भी शामिल कर लिया गया है। इस प्रकार अब बरही बीएसए की दो महिला क्रिकेटर वर्षा कुमारी एवं रितिका कुमारी दोनो झारखंड अंडर-15 महिला टीम के मुख्य टीम में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। 

उक्त दोनों खिलाड़ियों के सफलता पर बरही के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व राजनीतिक कार्यकतार्ओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है। जिसमें बरही विधायक उमाशंकर अकेला, बीएसए संरक्षक अब्दुल मनान वारसी, व्यवसाय संघ के अध्यक्ष कपिल केशरी, विधायक प्रतिनिधि छट्ठू गोप, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि सुनील साव, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज केशरी, अमित कुमार केशरी, बीएसए अध्यक्ष नौशाद अहमद, सचिव बलराम केशरी, गाजो यादव, राणा समाज के अध्यक्ष सिकंदर राणा, धर्मपाल केशरी, शिवकुमार ठाकुर, अनिल रजक, मनितोष कुमार यादव सहित अन्य लोग शामिल है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,565